PF ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद

नवभारत टाइम्स
epfo online services closed from june 26 to june 28 claim processing affected
NBT रिपोर्ट: पीएफ क्लेम जमा करने और प्रोसेसिंग का काम 26 जून की रात 12:00 बजे से लेकर 28 जून की रात 11:59 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। ET के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सिस्टम को तीन दिनों के लिए बंद रखने का एलान किया है। EPFO ने एक बयान में कहा कि 29 जून की रात 12:00 बजे से ये सेवाएं फिर से पूरी तरह शुरू हो जाएंगी। ईपीएफओ की सेवाएं UMANG ऐप पर भी 2 जुलाई तक उपलब्ध नहीं होंगी। बयान के मुताबिक, EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत कर रहा है और क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है।