हरियाणा में ई-ज़ीरो FIR सुविधा शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
haryana launches e zero fir immediate action on cyber fraud register complaint on 1930
NBT न्यूज, चंडीगढ़ : साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नई पहल के तहत गुरुवार से ई-जीरो एफआईआर सुविधा शुरू की है। नई व्यवस्था के तहत हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज एक लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों को स्वतः ई-जीरो एफआईआर में बदल जाएगी। इससे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू होगी जिससे पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था लागू की गई है।

नई प्रणाली के तहत शिकायत दर्ज होते ही उसे संबंधित क्षेत्राधिकार वाले साइबर पुलिस स्टेशन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद जांच अधिकारी पीड़ित से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और औपचारिकताएं पूरी करेगा।