कॉरपोरेट ट्रेनिंग से छात्राओं का संवरेगा करियर

Contributed byYashlok.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
corporate training will shape girls careers 50 received certificates
n NBT रिपोर्ट, विकास सदन: राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 की 50 छात्राओं को तीन महीने की कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव ट्रेनिंग पूरी करने पर गुरुवार को सर्टिफिकेट दिए गए। विकास सदन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) सोनू भट्ट ने छात्राओं को सम्मानित किया और कहा कि आज के समय में डिग्री के साथ-साथ प्रफेशनल स्किल्स भी जरूरी हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। यह ट्रेनिंग कॉमविवा टेक्नॉलजी की ओर से दी गई, जबकि इसका संचालन भारत सरकार के कौशल मंत्रालय से जुड़ी संस्था MEPSC ने किया।