कारोबारी से रंगदारी मांगने पर आरोपी दीपक दोबारा अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
cyber fraud of rs 10635 from youth in the name of buying suits on facebook case registered in cyber police station ballabgarh
NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : फेसबुक पर सूट खरीदने के दौरान एक युवक ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि ऑनलाइन विक्रेता ने पहले सामान का भुगतान लेने के बाद जीएसटी क्लियरेंस और रिफंड के नाम पर अलग-अलग रकम ट्रांसफर करवा ली। मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-64 निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई को उन्होंने फेसबुक पेज 'परी रानी सूट्स' से 1,695 रुपये का सूट ऑर्डर किया था। भुगतान सफल होने की पुष्टि भी कर दी गई। अगले दिन आरोपियों ने जीएसटी क्लियरेंस के नाम पर 1,490 रुपये जमा कराने को कहा और भरोसा दिलाया कि यह रकम जल्द लौटा दी जाएगी। शिकायत के अनुसार, भुगतान के बाद आरोपियों ने कहा कि राशि अलग-अलग ट्रांजैक्शन में भेजनी होगी। इसके बाद रिफंड प्रक्रिया के नाम पर क्यूआर कोड भेजे गए। पहले 2 रुपये का स्कैनर भेजकर रिफंड जांचने की बात कही गई। इसके बाद 2,980 रुपये के दो अलग-अलग क्यूआर कोड भेजे गए, जिन्हें स्कैन करने पर रकम वापस आने के बजाय उनके खाते से ही कट गई। इस तरह कुल 10,635 रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया और साइबर अपराध की शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने सभी संपर्क नंबर ब्लॉक कर दिए और भेजे गए स्कैनर भी डिलीट कर दिए। शिकायत में फेसबुक पेज और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और ठगी की रकम के ट्रेल की जांच कर रही है।