दनकौर के किराना स्टोर में लगी आग, सामान जला

नवभारतटाइम्स.कॉम
dankaur grocery store catches fire goods worth lakhs reduced to ashes short circuit suspected
n NBT न्यूज, दनकौर : कस्बे में बुधवार देर रात एक किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कस्बा निवासी बबलू की घर से कुछ दूरी पर किराना और परचून की दुकान है। बुधवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर तेज लपटें उठ रही थीं और आग तेजी से फैल चुकी थी। आग से दुकान में रखा परचून का सामान, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार सदमे में है।