बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर उठाईं मांगें

नवभारतटाइम्स.कॉम
electricity employees protest memorandum submitted against pending demands and agri discom
n NBT न्यूज, फर्रुखनगर: एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की सब यूनिट के बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को लंबित मांगों, सेवा सुरक्षा और प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम के गठन के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम निगम के हेड कैशियर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग उठाई। प्रधान सुखबीर सिंह ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन लंबे समय से मांगों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम के गठन पर पुनर्विचार किया जाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन द्वारा घोषित आंदोलन को और तेज किया जाएगा।