होटल पर छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad sex racket busted in hotel 6 girls and 2 youths found in suspicious condition 3 arrested
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

पुलिस ने शहर में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एत्मादपुर इलाके के एक होटल में छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को होटल के अंदर से 6 युवतियां और 2 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि होटल संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल महिला थाना को सूचना मिली थी कि एत्मादपुर की गली नंबर-2 स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के बाद महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा रानी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में महिला पुलिस कर्मियों के साथ बीपीटीपी, पल्ला और खेड़ी थाना पुलिस को भी शामिल किया गया।