Ghaziabad Court Attack On Lawyer And Nephew Case Registered
कोर्ट रूम में हमला करने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र के न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता और उनके भतीजे पर कोर्ट रूम में हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में अधिवक्ता सुभाष कुमार तोमर ने स्नेह त्यागी, आलोक त्यागी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में अधिवक्ता सुभाष कुमार तोमर ने बताया कि 18 जून को वह एक मुकदमे में पैरवी के लिए अपना पक्ष रख रखे थे। उसी दौरान स्नेह त्यागी, आलोक त्यागी और अन्य लोगों ने उन पर व उनके भतीजे उदय प्रताप तोमर पर हमला कर दिया।