GDA से 15 दिन में पास करा लें नक्शा, वरना डूब जाएगी रकम

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad get map approved in 15 days or money will drown gdas new rule
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

जिले में घर या किसी प्रॉजेक्ट का नक्शा अगर पास नहीं हुआ है तो आपके पास सिर्फ 15 दिनों का वक्त है। शासन की ओर से बड़ा बदलाव किया जा रहा है, जिसके तहत मौजूदा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (OBPAS) पोर्टल को अगले 15 दिनों में पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस पुराने पोर्टल की जगह अब नया और हाईटेक सिस्टम फास्टपास (Fastpass) शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि समयसीमा में पुराने सिस्टम से लंबित नक्शे पास नहीं करवाए गए, तो आपकी रकम डूब सकती है। नए बदलाव को लेकर जीडीए ने हाल ही में सभी आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक की है, जिसमें उन्हें पेंडिंग मामलों को जल्द क्लियर करने के निर्देश दिए गए हैं। जीडीए के सचिव विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर फाइल इनमें से किसी स्तर पर अटकी है तो उसे तुरंत आर्किटेक्ट या जीडीए से संपर्क करके क्लियर करा लें, क्योंकि 15 दिन बाद पुराना पोर्टल बंद होते ही ये सारी प्रक्रियाएं नए सिरे से करनी होंगी। जमा की गई रकम डूब जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें जो नक्शे रिजेक्ट हो चुके हैं। उन्हें भी दोबारा से जमा करवाया जा सकता है। इसके अलावा यदि कोई आपत्ति लगी है तो उसको दूर कर नक्शे को जमा करवाया जा सकता है।
पेंडिंग फाइलों की स्थिति

जिले में कई स्तरों पर नक्शों की फाइलें अभी भी अटकी हुई हैं। अधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर के स्तर पर 7 फाइलें पेंडिंग हैं। आर्किटेक्ट के स्तर पर पेमेंट के लिए 29 आवेदन रुके हुए हैं। अलग-अलग अधिकारियों के पास प्रोसेस में चल रही फाइलों की संख्या 31 है।