Ghaziabad Two Policemen Seriously Injured In Collision With Speeding Bike Ones Leg Broken
2 बाइकों की भिड़ंत में पुलिसकर्मी घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पुलिसकर्मी के पैर की हड्डी टूट गई। कॉन्स्टेबल सरवेज अली ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 20 जून की रात वह अपने साथी कार्तिक शर्मा को कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।