Grandson Shoots Grandfather Dead For Land 12 Acres Of Property Becomes Cause Of Murder
दादा की छाती में गोली मारकर हत्या
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज,करनाल
जिले में जमीन के लिए परिवार में हुए झगड़े के बाद गुरुवार को पोते ने दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पोते ने छाती पर फायर किया। गोली लगते ही दादा जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी गली में हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बड़ा गांव के 70 वर्षीय दर्शन सिंह के रूप में हुई है। इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने दादा को गोली मारने से पहले घटनास्थल पर हथियार छिपाया था। इसके बाद यहां दादा को लाकर गोली मार दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पोता 12 एकड़ जमीन के बंटवारे से नाराज था। दोनों के बीच इसी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वारदात को अंजाम देने से पहले घटनास्थल पर हथियार छिपा दिया, इसके बाद यहां दादा को लाकर गोली मार दी। दर्शन सिंह की बेटी का कहना है कि आरोपी भतीजे की मां क्रिश्चियन बन चुकी है। अपने बेटे के साथ अलग घर में रहती है।
करनाल के बड़ा गांव में 12 एकड़ की जमीन बंटवारे को लेकर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दर्शन सिंह (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पोता सोनू अपनी मां के साथ अलग घर में रहता था। सोनू के पिता की मौत हो चुकी है।
DSP सतीश गौतम का कहना है कि सोनू पहले दर्शन सिंह को घटनास्थल (घर के पास बने बाड़े) पर बाइक पर बैठाकर लाया। यहां उसने पहले से ही हथियार छिपा रखा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- बाड़े से दर्शन सिंह के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद ही दादा-पोते में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सोनू ने अचानक दर्शन सिंह पर फायर कर दिया। एक के बाद एक चार गोलियां चलने की आवाज आई।