सेक्टर-40 और 49 में HSVP ने कब्ज़ा मुक्त कराई सरकारी ज़मीन

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram hsvp removes encroachment from government land in sector 40 and 49 1500 sq yards land freed
n NBT न्यूज, गुड़गांव

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने गुरुवार को सेक्टर-40 और सेक्टर-49 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। अभियान के दौरान सेक्टर-49 में 1500 वर्गगज जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। इस भूमि को लेकर लंबे समय से कोर्ट में मामला चल रहा था, जिसमें फैसला HSVP के पक्ष में आने के बाद कार्रवाई की गई।
सेक्टर-40 में रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन (RWA) की शिकायत पर घरों के आगे कब्जे हटाए गए। टीम ने 20 अवैध रैंप और अन्य निर्माण तोड़े। एसडीओ अमित वशिष्ठ के अनुसार ये अतिक्रमण सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से ब्लैक स्पॉट बन चुके थे और यातायात में बाधा पैदा कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद ली गई। HSVP अधिकारियों ने लोगों से सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।