Hapur Massive Fire In Chemical Factory Lakhs In Damage No Casualties
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हापुड़
थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज-1 स्थित केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई। फायरबिग्रेड की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर तुरंत बाहर निकल आए। चीफ फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस की यूनिट तत्काल रवाना कर दी गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।