Lucknow University Pg Admission Deadline Extended Apply Online Till June 30
लखनऊ विश्वविद्यालय में PG के लिए 30 तक आवेदन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीजी और पीजी प्रफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि अब स्टूडेंट्स 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो छात्र किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।