Moharram Processions To Be Taken Out At 84 Locations Strict Drone Surveillance
84 स्थानों पर निकाले जाएंगे जुलूस, ड्रोन से होगी निगरानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को जिले में 84 स्थानों पर छोटे-बड़े ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखेगी और खुफिया विभाग भी अराजकतत्वों पर नजर बनाए हुए है। जुलूस निकलने के लिए दौरान यातायात पुलिस कुछ स्थानों पर बैरिेकेडिंग करेगी और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकलवाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस् था राजकरन नैय्यर ने बताया कि ताजिया जुलूस के लिए तीन कंपनी पीएसी की लगाई गई हैं। 84 स् थानों पर ताजिया निकाले जाएंगे। कानून व्यवस् था बनाए रखने के लिए 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मी और संबंधित थानों की फोर्स तैनात रहेगी। एक टीम सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखेगी। अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।