नेशनल में प्रवेश परीक्षा 7 से

नवभारतटाइम्स.कॉम
national pg college undergraduate entrance exam from july 7 to 10 admit cards released
n NBT न्यूज, लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से तारीखें टकराने के कारण नेशनल पीजी कॉलेज ने अंडर ग्रेजुएट स्तर की प्रवेश परीक्षाओं का नया संशोधित शेड्यूल जारी किया है। अब ये प्रवेश परीक्षाएं 7 से 10 जुलाई के बीच दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक होगी।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी 1 जुलाई से कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.npgc.in या www.admission.npgc.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा। किसी भी अन्य अपडेट के लिए छात्रों को लगातार वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।