Plastic free Kanwar Camps Permission Only After Affidavit Nagar Nigams New Initiative
प्लास्टिक मुक्त शिविर का देना होगा शपथ पत्र, मिलेगी अनुमति
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहली बार आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के कैमरों के जरिए कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कूड़ा कलेक्शन के लिए 68 वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि शपथ पत्र देने के बाद शिविरों में प्लास्टिक का इस्तेमाल पाया जाता है तो सॉलिड वेस्ट मैंनेजमेंट एक्ट 2016 के तहत कार्रवाई होगी। हीं, श्रद्धालुओं के लिए 100 से अधिक पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर गड्ढों को भरने और सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। कांवड़ मार्गों के लिए 722 कर्मचारियों और 45 मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे। विभागीय अधिकािरयों ने तैयारी शुरू कर दी है।