एक ही रात में छह दुकानों के ताले टूटे, व्यापारियों में रोष

नवभारतटाइम्स.कॉम
thieves terror in farrukhnagar six shops burgled in one night traders express strong anger
n NBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर: थाना एरिया में चोरों ने गुरुवार तड़के अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक छह दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर कैश और सामान चोरी कर लिया। चोरी की इस वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। चोरी की ये घटनाएं गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हुईं। चोरों ने सुल्तानपुर गांव में स्थित दो मेडिकल स्टोरों के ताले तोड़कर कैश व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने खैतावास बस स्टैंड का रुख किया, जहां एक हार्डवेयर की दुकान और एक पान-बीड़ी के खोखे को निशाना बनाया।