Youth Absconds With 5 Lakh From Account After Taking Mobile Assaulted On Protest
मोबाइल लेकर खाते से ट्रांसफर किए "5 लाख
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, मोदीनगर : कस्बा पतला में युवक का फोन लेकर बैंक खाते से 4.95 लाख रुपये निकाल लिए। विरोध पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। कस्बा पतला निवासी सचिन कुमार तीन जून को भांजे के साथ ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। वहां गांव निवासी धीरज भी नहा रहा था। इसी बीच धीरज बाइक और उसका फोन ले गया। धीरज ने सचिन को बताया कि वह हरिद्वार जा रहा है, वापस आकर मोबाइल एवं बाइक देगा। 10 जून को धीरज लौटा। सचिन ने मोबाइल चेक किया तो सारा डाटा डिलीट कर रखा था। जब बैंक जाकर खाता चेक किए तो 4.95 लाख रुपये की निकासी मिली। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच चल रही है।