Bigbasket Founders Revelation Initially Didnt Believe In 10 minute Delivery
‘10 मिनट डिलिवरी पर यकीन नहीं था’
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट: बिगबास्केट (BigBasket) के फाउंडर हरि मेनन ने एक लिंक्डइन पोस्ट में स्वीकार किया है कि शुरुआत में उन्हें क्विक कॉमर्स के आइडिया पर यकीन नहीं था। ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लैटफॉर्म शुरू करने के करीब 15 साल बाद सीईओ का पद छोड़ते समय मेनन ने लिखा, ‘अगर आपने उस समय 100 लोगों से पूछा होता कि क्या उन्हें 10 मिनट में राशन चाहिए... तो ज्यादातर लोगों का जवाब 'ना' होता। लेकिन जैसे ही हमने ग्राहकों को यह सुविधा दी, उन्होंने इसे हाथों-हाथ लिया।’