Chinas Supercomputer Lineshine Worlds Fastest Overtakes Us
चीन आगे, US पीछे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
दिलीप लाल
सुपरकंप्यूटर की वैश्विक होड़ में चीन ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। यहां शेन्जेन स्थित राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग केंद्र के लाइनशाइन (LineShine) को TOP500 रैंकिंग में दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया है। इस सुपरकंप्यूटर ने अमेरिका के एल कैपिटन को पीछे छोड़ दिया, जो नवंबर 2024 से शीर्ष स्थान पर था। वर्ष 2017 के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी चीनी सुपरकंप्यूटर ने विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। आज अधिकांश सुपरकंप्यूटर AI और जटिल वैज्ञानिक गणनाओं के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट का उपयोग करते हैं, जबकि लाइनशाइन केवल सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट पर आधारित है। यदि किसी सामान्य कंप्यूटर को किसी जटिल मौसम पूर्वानुमान की गणना करने में 10 दिन लगेंगे, तो वही काम एक हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम कुछ मिनटों में कर सकता है। TOP500 के आयोजकों में शामिल कंप्यूटर वैज्ञानिक Jack Dongarra के अनुसार, लाइनशाइन की यह संरचना भविष्य में AI और पारंपरिक वैज्ञानिक अनुसंधान को अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ने में मददगार साबित हो सकती है। परीक्षणों में इसने एल कैपिटन से 20% से अधिक बेहतर प्रदर्शन किया। आने वाले वर्षों में चीन का यह सुपरकंप्यूटर विज्ञान, रक्षा और वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा तय करेगा।