India us Trade Deal No Compromise On Interests Strict Adherence To Safety Rules Necessary
 हितों से समझौता नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
26 जून के संपादकीय ‘हितों से समझौता नहीं’ में बिल्कुल सही कहा गया है कि भारत को अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते के दौरान किसी भी बाहरी दबाव में आए बिना स्पष्ट डील करनी चाहिए। एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में भारत को चाहिए कि वह अपने दीर्घकालिक घरेलू हितों की रक्षा करे। अमेरिका के साथ आदर्श और बेहतर व्यापार समझौता वही माना जाएगा, जो भारतीय उत्पादों को अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर टैरिफ लाभ दिलाए। इससे अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यातकों की स्थिति मजबूत होगी और देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। इस समझौते की सबसे बड़ी शर्त यह होनी चाहिए कि भारतीय कृषि जरा भी प्रभावित न हो।
पैंथर तोमर, किशन गंज नियमों के पालन में सख्ती
यह पत्र 26 जून के लेख ‘नौकरशाह सुधरे तो रुकेंगे हादसे ’ से संबंधित है। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के कुछ ही हफ्ते बाद लखनऊ की एक इमारत में लगी आग ने एक बार फिर शहरी सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया है। दोनों घटनाओं में कई समानताएं हैं। बिल्डिंग में केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था, फायर एनओसी, अग्निशमन अलार्म और आपातकालीन निकास जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाएं या तो मौजूद नहीं थीं या प्रभावी नहीं थीं। इससे स्पष्ट है कि भवन निर्माण और संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई। इससे बिल्डिंग के डिजाइन और अप्रूवल पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा।