Doctor Attacked With Sticks Car Vandalized Mistaken For De addiction Center Staff
नशामुक्ति केंद्र वाले हैं...कहकर डॉक्टर पर हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर: एक डॉक्टर और उनके दोस्त पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेवाड़ी के डॉ.नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त सतपाल के साथ प्लॉट देखने जा रहे थे। भोड़ाकला की तरफ बढ़ रहे थे तो रास्ते में एक युवक ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने पर युवक ने अपना नाम कुलदीप बताया और वहां आने का कारण पूछा। नरेश ने बताया कि वह डॉक्टर हैं। कुलदीप ने अपने किसी साथी को फोन मिलाया और कहा, मुझे नशामुक्ति केंद्र वाले उठाने आए हैं। इसके बाद डॉक्टर नरेश अपने दोस्त के साथ आगे बढ़े। आरोप है कि कुछ ही दूर स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा रास्ता रोका। कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी में रखे रुपये निकाल लिए।