Lucknow Coaching Center Fire Bkdas Superintendent Engineer May Face Action
बीकेडीए के अधीक्षण अभियंता पर हो सकती है विभागीय कार्रवाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बुलंदशहर : लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत मामले में बीकेडीए के अधीक्षण अभियंता पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर कानपुर मंडल के आयुक्त को जांच सौंपी है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई का पत्र बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को भी भेजा है।
लखनऊ के अलीगंज में जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 छात्रों की जान गई, वह अवैध है। एलडीए से इसका मानचित्र आवासीय पास कराया गया और उसका उपयोग व्यावसायिक किया जा रहा था। वर्ष 2014 से अब तक इस क्षेत्र में किन इंजीनियरों और अधिकारियों के पास निगरानी की जिम्मेदारी थी, उनका ब्यौरा जुटाकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई। इसमें बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात आनंद कुमार मिश्रा को भी कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया है।