सिक्के खरीदने के नाम पर लाखों ठगे, महिला गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
millions defrauded in the name of old coins notes woman providing account arrested
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पुराने सिक्के और नोट अधिक कीमत पर खरीदने का लालच देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पश्चिम की टीम ने खाता उपलब्ध कराने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को एक महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के व स्पेशल नोट खरीदने का विज्ञापन देखा था। दिए गए वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने पुराने सिक्कों और नोटों की कीमत 75 लाख रुपये आंकी। इसके बाद राशि ट्रांसफर करने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी, इनकम टैक्स और अन्य चार्ज के बहाने अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस टीम ने गुरुवार को राजस्थान के दौसा से आरोपी छोटी मीणा निवासी अलवर को अरेस्ट किया। पूछताछ में छोटी ने खुलासा किया कि वह इस गिरोह के मुख्य सरगना से फेसबुक के जरिए संपर्क में आई थी। उसने साइबर ठगों को ठगी की रकम मंगाने के लिए अपना खाता उपलब्ध कराया था।