New Education Policy Now Children Will Learn Business Skills In School Emphasis On Entrepreneurship
स्कूल में बिजनेस के गुर सीखेंगे बच्चे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n सोनिया, गुड़गांव
स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें स्कूल स्तर से ही उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) और बिजनेस की बुनियादी समझ भी दी जाएगी। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा निदेशालय ने कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी)-3 शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत प्रदेश के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को बिजनेस आइडिया विकसित करने, वित्तीय साक्षरता और स्टार्टअप की जानकारी दी जाएगी। निदेशालय के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें इनोवेशन, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित करना है, ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।