मुख्यमंत्री साहब अब तक ठीक नहीं हुईं टूटी सड़कें

नवभारतटाइम्स.कॉम
noidas broken roads repair incomplete even after 9 months of cms order public outrage
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

शहर के लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि सीएम के पिछले साल के आदेश के बाद भी शहर की सड़कों की अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। नोएडा जैसे शहर में भी सड़कों का बुरा हाल है। करीब महीना भर पहले सड़कों की रीसर्फेसिंग का काम शुरू हुआ है जो कि अभी 30-40 प्रतिशत भी नहीं हो पाया। मॉनसून सीजन शुरू होने को तैयार है ऐसी स्थिति में कैसे लोग सड़कों पर निकल पाएंगे।
पिछले वर्ष 2025 में सीएम ने लखनऊ से यह बयान जारी किया था कि पूरे प्रदेश भर में बारिश के बाद सड़कों की रीसर्फेसिंग का काम दिवाली तक निपट जाना चाहिए।लेकिन नोएडा में सड़कों की रीसर्फेसिंग का काम पूरा होना तो दूर की बात शुरू ही नहीं किया गया। जनवरी-फरवरी आते आते सड़कों का इतना बुरा हाल हो गया तो सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस में भी बदहाल सड़कों को लेकर रोष बढ़ता गया। मार्च अप्रैल में अथॉरिटी ने रीसर्फेसिंग के मुद्दे को गंभीरता से लिया। जिसके बाद करीब 400 करोड़ के टेंडर सड़कों की मरम्मत कुछ सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए जारी किए गए। उनमें से कुछ टेंडर पिछले दिनों फाइनल हो गए थे जिसके बाद करीब महीना भर में शहर में कुछ सड़कों की रीसर्फेसिंग का काम चल रहा है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछले साल मॉनसून के बाद जो आदेश सीएम ने दिया था वह 9 महीने बाद भी अथॉरिटी पालन नहीं कर पाई है।