Tenant Steals Electricity Wires And Taps After Being Asked To Vacate House Police Register Case
मकान खाली करने को कहा तो पूरे घर के बिजली तार और नल ले गया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, पटौदी: मकान खाली करने को कहा तो किरायेदार पूरे घर से बिजली के तार और नल चोरी कर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व किरायेदार ने साथियों के साथ मिलकर वारदात की। आरोपी पूरे घर की बिजली की वायरिंग, मोटर, मीटर और नल ले गए। पटौदी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मानेसर की रहने वाली ममता ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान हूडा सेक्टर-1 पटौदी में है। उन्होंने मकान को जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया था। 21 जून को ममता और उनके पति मकान देखने पहुंचे तो दंग रह गए। घर के कमरों और छत पर शराब व बीयर की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान था। किरायेदार जितेंद्र से मकान खाली करने को कहा। इसके कुछ दिन बाद सामान गायब मिला।