NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वाथ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में करीब तीन लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन (एचपीवीवी) नि:शुल्क लगाई जाएगी। अब तक लगभग 3280 किशोर लड़कियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आरती सिंह राव ने मंगलवार को चंडीगढ़ में बताया कि फिलहाल, 14 साल की लड़कियों की सही लिस्ट बनाने के लिए सभी जिलों में हेड काउंट सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में टारगेट किशोर लड़कियों की संख्या कुल आबादी का एक प्रतिशत है।मुख्यमंत्री 28 फरवरी, 2026 को वैक्सीन लॉन्च की थी।



