n NBT न्यूज, दनकौर
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में एक धार्मिक स्थल पर स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। जिसके चलते ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में राकेश ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने और उनके पिता ने घर के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापित की थी। आरोप है कि इसी दौरान उनके भाई बबीत गौतम ने किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर देर रात मूर्ति को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी बबीत गौतम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी व तैनाती की गई है।



