निर्माणाधीन गली में गुजरने से टोकने पर मुंशी-लेबर को पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में एक निर्माणाधीन गली में स्कूटी सवार ने जबरन घुसने की कोशिश की। मना करने पर चालक ने लेबर और मुंशी को बेरहमी से पीटा। उसने घायलों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। घायल मुंशी ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

stopped from passing through under construction lane scooter rider beats munshi labor attempts to run over them with vehicle

nNBT न्यूज, लखनऊ : निर्माणाधीन गली में स्कूटी से जबरन गुजरने से टोकने पर चालक ने लेबर, मुंशी को पीटकर लहुलूहान कर दिया। पीड़ितों पर गाड़ी चढ़ा दी। घायल मुंशी ने आरोपित के खिलाफ नाका थाने में बुधवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मौलवीगंज वॉर्ड हाता सुलेमान की गली में नगर-निगम की ओर से इंटरलॉकिंग लगाने का काम चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से बुधवार को गली आवागमन के लिए बंद कर दी गई है। मड़ियांव निवासी मुंशी अबु हमजा ने बताया कि बुधवार दोपहर स्थानीय निवासी स्कूटी सवार मोहम्मद रिजवान गली से गुजरने लगा। मुंशी के भाई कासिम ने रिजवान को टोका और उसरे रास्ते से निकलने के लिए कहा। इस पर रिजवान गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपित ने कासिम की पिटाई कर दी। वह जबरन गली से गुजरने लगा लेबर राम खेलावन ने रिजवान को रोकने का प्रयास किया। रिजवान ने स्कूटी लेबर पर चढ़ा दी। विरोध करने पर आरोपित ने मुंशी अबु हमजा के चेहरे पर बल्ली के खूंट से कई वार कर दिए। स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपित भाग निकला। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अभिनव वर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।