महिला से झपटी चेन और लॉकेट, युवक का छीना बैग

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में बाइक सवार लुटेरों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। सेक्टर-27 में एक महिला से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया गया। वहीं, सेक्टर-142 के पास एक युवक से उसका बैग लूट लिया गया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश जारी है।

robbery in noida chain locket snatched from woman bag from youth police investigating

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

नोएडा में दो अलग-अलग स्थानों से बाइक सवार बदमाश महिला समेत एक युवक के साथ स्चेचिंग कर फरार हो गए। पीड़ितों ने संबंधित थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीसीटी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान जुटा रही है।

सेक्टर-27 में रहने वाली गुंजन चावला ने सेक्टर 20 थाना पुलिस को बताया कि वह 13 मार्च को दोपहर करीब एक इंद्रा मार्केट की ओर जा रही थीं। तभी इंडसइंड बैंक के पास सड़क का डिवाइडर पार करते समय पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए। चेन और लॉकेट करीब 15 ग्राम सोने का था। जिसकी कीमत दो लाख के करीब है। वारदात के बाद बदमाश सेक्टर-19 ट्रैफिक सिग्नल की ओर तेज गति से फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। मामले में पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान जुटाने के बाद तलाश में जुट गई है। वहीं ग्रेटर नोए सेक्टर-1 निवासी विपिन बिहारी गौतम ने फेज टू थाना पुलिस को बताया कि वह 12 मार्च की शाम सात बजे सेक्टर-142 स्थित कॉरपोरेट पार्क से ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। फेज टू रोड पर पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आए और उनका बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित बैग में एचपी कंपनी का सिल्वर रंग का लैपटॉप, डायरी, एसबीआई का डेबिट कार्ड, लैपटॉप चार्जर और लंच बॉक्स सहित अन्य जरूरी सामान रखा था। दोनों मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।