विकसित भारत की यात्रा दान की भावना पर आधारित हो : गोयल

नवभारत टाइम्स

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को विकसित बनाने की यात्रा दान की भावना पर आधारित हो। प्रगति को केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं, बल्कि दूसरों के लिए सृजित अवसरों के आधार पर भी मापा जाए। गोयल ने मलाबार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय सीएसआर योजना की घोषणा और छात्रवृत्ति वितरण के अवसर पर ये बातें कहीं।

विकसित भारत की यात्रा दान की भावना पर आधारित हो : गोयल
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को विकसित बनाने की यात्रा दान की भावना पर आधारित होनी चाहिए। प्रगति को केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, दूसरों के लिए सृजित अवसरों के आधार पर भी मापा जाए। गोयल ने मलाबार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय सीएसआर योजना की घोषणा और छात्रवृत्ति वितरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ये बाते कहीं। मलाबार समूह के चेयरमैन ए.पी. अहमद, इंडिया ऑपरेशंस के MD ओ. अशर, कार्यकारी निदेशक निशाद एके और अब्दुल्ला इब्राहिम, केरल हाउस के रेजिडेंट कमिश्नर पुनीत मौजूद रहे।