n NBT न्यूज, लोनी : आवास विकास की मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों ने सामूहिक इच्छामृत्यु की मंजूरी देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम ज्ञापन लोनी एसडीएम दीपक सिंधनवाल को सौंपा है। किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे किसान नेता नीरज ज्यागी ओर महेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि पीढ़ी दर पीढ़ी से निवास कर रहे परिवारों की आबादी को अवैध घोषित करके अधिकरियों ने उनकी जमीनों को परिषद के नाम दर्ज करा लिया। किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इन सभी कार्यवाहियों से नाराज सैकड़ों किसान मजदूरों ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्था जहां मानव अधिकारों का हनन और उनकी जमीनों से मालिकाना हक छीनकर अवैध घोषित कर दिया जाता हो हम ऐसी व्यवस्था में जीना नहीं चाहते हमें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।



