करंट लगने से राजगीर की मौत, घरवालों ने किया हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में एक दुखद घटना हुई। मकान में काम कर रहे 22 वर्षीय राजगीर सनी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

rajgir dies due to electrocution family protests alleging contractor negligence

nNBT न्यूज, मोहनलालगंज : हरकंशगढ़ी में मकान में काम करते समय करंट लगने से राजगीर सनी (22) की मौत हो गई। वह दौलतगंज निवासी सुरेश का बेटा था। बुधवार सुबह उसे ठेकेदार काम के लिए मेगा स्टेट पुरसेनी निवासी गणेश के साथ साइट पर ले गया था।

जानकारी के मुताबिक मकान के दूसरे तल पर प्लास्टर करते समय करंट की चपेट में आने से सनी झुलस गया था। सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे और ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिवारीजन शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सनी की बहन रश्मि की शादी हुई थी।