डालीगंज में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं से भी अभद्रता

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के डालीगंज में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पर हथियारों से हमला करने और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और गाड़ी तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

bloody clash between two parties in daliganj molestation of women heads smashed scorpio damaged

nNBT न्यूज, लखनऊ : डालीगंज स्थित कदम रसूल इलाके में पड़ोसियों के बीच मामूली बात पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है।

कदम रसूल में रहने वाले अधिवक्ता मुमशाद खान ने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात पड़ोस में रहने वाले सुमामा, ओसामा, इजहान समेत करीब 15-20 लोग हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका सिर फोड़ दिया गया, जबकि बीच-बचाव करने आई महिलाओं और बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। वहीं सुमामा हनीफ खान का आरोप है कि मुमशाद खान अपने भाइयों इम्तियाज और मेराज के साथ उनके घर के पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी से पीटा जिसमें सुमामा के सिर पर चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। इंस्पेक्टर अंजनी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।