चिनहट में युवक की गला रेतकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम

चिनहट के कल्याणी विहार में रितेश नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव हरदासी खेड़ा के मैदान में मिला। पुलिस ने बाइक के आधार पर युवक की पहचान की। पिता ने दोस्त प्रियांशु पर हत्या का शक जताया है। पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। यह वारदात परिचितों द्वारा अंजाम दी गई।

youths throat slit and murdered in chinhat suspicion on friend police take three into custody

nNBT न्यूज, चिनहट : कमता के कल्याणी विहार में मंगलवार देर रात युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव हरदसी खेड़ा में मैदान में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता ने दोस्त पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में तीन-चार लोगों की भूमिका सामने आई है। परिचितों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। तीन लोगों को हिरातस में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मूल रूप से बलिया के रेवती स्थित झरकटहा निवासी दयाशंकर सिंह अपनी पत्नी सुमन, बेटे रितेश और बेटी रोशनी के साथ कल्याणी विहार कमता में रहते हैं। उनका बेटा रितेश (22) टाइल्स मिस्त्री था। मंगलवार को रितेश घर से बाइक लेकर निकला था। रात 7:30 बजे मां सुमन ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह निशातगंज में दोस्तों के साथ है। रात 9 बजे घरवालों ने उसे फिर से कॉल की। इस बार उसका फोन ऑफ था। परिवारीजनों ने दोस्तों और परिचितों को कॉल करके सम्पर्क किया। देर रात पुलिस को स्थानीय लोगों ने हरदासी खेड़ा स्थित मैदान में एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह और एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद रितेश के घरवालों को सूचना दी। रितेश के पिता ने दोस्त प्रियांशु पर हत्या का शक जाहिर किया है।

रेकमेंडेड खबरें