प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए निगम को मिलेंगे 8 करोड़ रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद नगर निगम को ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में मिली सफलता के बाद एक मिलियन डॉलर की राशि प्राप्त होगी। इस पैसे से शहर में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के प्लांट लगाए जाएंगे। यह पहल गोबर की समस्या का समाधान करेगी और सरकारी इमारतों में पेंट का उपयोग होगा। इससे डेयरी संचालकों को भी लाभ मिलेगा।

ghaziabad nagar nigam to receive 8 crore rupees for natural paint project

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर निगम को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में दुनिया के टॉप-24 शहरों में जगह बनाने के बाद अब निगम को एक मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) की मदद मिलने जा रही है। इस प्रॉजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए न्यूयॉर्क से आई विशेषज्ञों की टीम ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और अन्य अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त ने बताया कि यह राशि दो किस्तों में मिलेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर में गोबर की समस्या का समाधान करना और उससे प्राकृतिक पेंट तैयार करना है। गाजियाबाद के पांचों जोन में प्राकृतिक पेंट बनाने के प्लांट लगाए जाएंगे। इससे न केवल डेरी संचालकों को गोबर के निस्तारण में मदद मिलेगी, बल्कि तैयार पेंट का इस्तेमाल सरकारी कार्यालयों और अन्य इमारतों में किया जाएगा।