3000 छात्रों को दी जाएगी डिग्री

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 35वां दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को होगा। इस समारोह में तीन हजार छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा की गई। समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

3000 students will receive degrees at kurukshetra universitys 35th convocation ceremony

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में बुधवार को सीनेट हॉल में दीक्षांत समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। कुलपति ने बताया कि 4 अप्रैल को होने वाले विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह में तीन हजार छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।