दो दिन होंगे अर्धनारीश्वर प्रतिमा के दर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम

अलीगंज के विंध्याचल मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक भजन संध्या का आयोजन हुआ। बाल निकुंज इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मां विंध्यवासिनी की महिमा का गुणगान करते हुए मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमकर भक्ति का आनंद लिया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक ने मां को चुनरी और पुष्प अर्पित किए।

ardhanarishwar pratima darshan bhajan sandhya by bal nikunj inter college on chaitra navratri

मन लेकर आया माता रानी के भवन में...

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

चैत्र नवरात्र के मौके पर बुधवार को बाल निकुंज इंटर काॅलेज, मोहिबुल्लापुर की ओर से अलीगंज स्थित विंध्याचल मंदिर में भजन संध्या हुई। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस कार्यक्रम ने मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने मां विंध्यवासिनी को चुनरी, पुष्प-माला और चंदन अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद बाल निकुंज इंटर कॉलेज के प्रतिभावान छात्रों ने अपनी कला से समां बांध दिया। अभय वर्मा ने कैसियो पर और रोहित ने ढोलक पर शानदार संगत दी। विद्यालय की दो भजन मंडलियों (गर्ल्स और बॉयज विंग) के 21 बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में मेरी अंखियों के सामने ही रहना मां शेरावाली जगदम्बे, भवानी मैया शेर पर सवार, और मन लेकर आया माता रानी के भवन में जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इन भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे।