इस साल 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

नवभारतटाइम्स.कॉम

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके का फायदा उठाकर ठग फर्जी वेबसाइटों और संदेशों से श्रद्धालुओं को ठग रहे हैं। वे सस्ती दरों पर हेलिकॉप्टर और होटल बुकिंग का लालच देकर एडवांस पेमेंट ले लेते हैं। पुलिस ऐसे ठगों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन वे नए तरीके अपना रहे हैं।

char dham yatra over 10 lakh registrations record breaking crowd and beware of scammers

हर साल चारधाम यात्रा के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों में यह आंकड़ा 50 से 55 लाख के बीच रहा है। वर्ष 2025 में 51 लाख से अधिक शृद्धालुओं ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन किए। केदारनाथ में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है। इस साल अब तक 10 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जिससे नया रेकॉर्ड बनने की संभावना है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर ठग फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सऐप मैसेज, एसएमएस और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए सस्ती दरों पर हेलिकॉप्टर और होटल बुकिंग का लालच देते हैं और शृद्धालुओं से एडवांस पेमेंट कराकर धोखाधड़ी करते हैं। पिछले वर्ष पुलिस ने कई फर्जी वेबसाइट और खातों को ब्लॉक किया था, लेकिन ठग लगातार नए तरीके अपना रहे हैं।