चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने शृद्धालुओं के साथ की जाने वाली ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले वर्षों में धार्मिक पर्यटन के नाम पर साइबर ठगी की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस, एलआईयू और साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। ठगों पर कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न वेबसाइट्स के अलावा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लगातार नजर रख रही हैं। साइबर सेल को संदिग्ध वेबसाइटों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। शृद्धालुओं को सलाह दी जा रही है कि वे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ही ऑनलाइन बुकिंग करें और किसी भी अनजान लिंक या ऑफर से सावधान रहें।



