n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें विदेशी (चीनी) साइबर ठगों को मुहैया कराते थे। पुलिस ने इनसे 16 बैंक खातों के डॉक्युमेंट, चेकबुक, डेबिट कार्ड, 4 पासपोर्ट और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में साइबर थाना ईस्ट के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमित और उनकी टीम ने सोमवार को इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रवेश अहलावत, सागर निवासी पानीपत, हरियाणा, अभिषेक निवासी लुधियाना, पंजाब व यासीन नूर मोहम्मद निवासी ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई।



