छेड़छाड़ का केस वापस न लेने पर पिटाई, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत में छेड़छाड़ के पुराने मुकदमे में समझौता न करने पर युवती से मारपीट हुई। आरोपी ने युवती को सुनसान गली में ले जाकर पीटा। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

girl beaten for not withdrawing molestation case threatened with death

NBT न्यूज,पानीपत : पानीपत शहर के मॉडल टाउन इलाके में छेड़छाड़ के पुराने मुकदमे में समझौता करने और केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए एक युवक ने मंगलवार को युवती से मारपीट की। आरोपी ने युवती को एक सुनसान गली में ले जाकर न केवल उसे पीटा, बल्कि केस वापस न लेने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, ऋषि कॉलोनी की रहने वाली युवती 20 मार्च की शाम करीब 5 बजे रामलाल चौक पर शॉपिंग करने आई थी। इसी दौरान उन्हें हनुमान कॉलोनी का विशाल मिला। शिकायत में बताया कि आरोपी विशाल के खिलाफ पीड़िता ने पहले ही थाना चांदनी बाग में छेड़छाड़ और पीछा करने की धाराओं में एक मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपी विशाल ने युवती को रास्ते में रोक लिया और पुराने मुकदमे के बारे में बात करने का बहाना बनाया। इसके बाद आरोपी का लहजा बदल गया युवती के कानूनी कार्रवाई से पीछे न हटने और मुकदमा वापस लेने से साफ इनकार करने पर उसने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया।