स्वर्ण नगरी से प्रॉपर्टी डीलर हुआ लापता, 36 घंटे से फोन है बंद

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी सेक्टर से प्रॉपर्टी डीलर अजय मित्तल मंगलवार सुबह से लापता हैं। उनका फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आर्थिक तंगी की बात भी खंगाल रही है। उनकी तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

greater noida property dealer ajay mittal missing for 36 hours from swarn nagri phone off two police teams engaged in search

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

स्वर्ण नगरी सेक्टर से एक प्रॉपर्टी डीलर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। वह मंगलवार सुबह से गायब हैं। उनका मोबाइल फोन भी सुबह से बंद आ रहा है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि जांच में आर्थिक रूप से परेशान होने की बात भी सामने आई है। उनको तलाशने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी सेक्टर में रहने अजय मित्तल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। हर रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर उनकी तलाश कर रही हैं। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उनकी आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि कोई अहम सुराग मिल सके। पुलिस जल्द उन्हें सकुशल बरामद करने का दावा कर रही है।