n NBT न्यूज, हापुड़ : थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार सुबह टेंट गोदाम में आग लग गई। घटना में 25 लाख रुपये का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार, छोटा मोहल्ला निवासी पप्पू उर्फ शाहिद के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पड़ोसी रवि चौहान ने गोदाम से धुआं उठते देखा और पप्पू के साथ फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।पीड़ित ने बताया कि 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। 7 लाख रुपये का सामान 2 दिन पहले रखा था। चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।



