150 करोड़ के घोटाले की जांच ACB के हवाले

नवभारतटाइम्स.कॉम

पंचकूला के कोटक महिंद्रा बैंक में 150 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले की जांच अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करेगी। हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है। एसीबी की टीम ने पंचकूला पुलिस से जानकारी ली है और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह घोटाला एक नए मामले के रूप में सामने आया है।

150 करोड़ के घोटाले की जांच ACB के हवाले

NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने पंचकूला के कोटक महिंद्रा बैंक में हुए करीब 150 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को सौंप दी है। एसीबी की टीम ने पंचकूला पुलिस के अफसरों से इस संबंध में जानकारी भी एकत्र की है। एसीबी को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा के सरकारी विभागों में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ मिलकर 590 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अभी चल रही है कि यह नया मामला सामने आ गया। इस मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का नाम चर्चा में है। IDFC मामले में प्रकरण में एसीबी ने 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन किसी आईएएस अधिकारी पर हाथ नहीं डाला गया है।

अब पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों ने कोटक महेंद्रा बैंक घोटाले का पता लगते ही बैंक और सरकार को पत्र लिखकर सूचित किया था।

कोटक महिंद्रा बैंक ने मंगलवार को पंचकूला की डीसीपी को एक शिकायत दी। जिसकी जांच डीसीपी ऑफिस ने इकॉनोमिक्स विंग को सौंपी है। अब सरकार ने मामला एसीबी को ट्रांसफर कर दिया । अब एसीबी सारे मामले की जांच करगी।