ईरान पर इजराइल-अमेरिका के बीच जारी तनाव कब थमेगा, यह साफ नहीं है, लेकिन इसका असर बाजार पर पड़ना तय है। थोक और खुदरा महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। खाना बनाने वाली गैस के दाम पहले ही बढ़ रहे हैं और सिलेंडर की कमी से अफरातफरी का माहौल है। यदि तेल आपूर्ति बाधित होती है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ेंगे। इससे माल ढुलाई महंगी होगी और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे। सरकार को महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस और प्रभावी नीति बनाने की जरूरत है। - अंजनी कुमार दाधीच, ईमेल से



