n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : जल जीवन मिशन के प्रोजेक्टों में लेटलतीफी और लापरवाही पर 26 इंजिनियरों पर कार्रवाई हुई है। एक्सईएन, एई और जेई रैंक के 12 इंजिनियर निलंबित किए गए हैं। वहीं, चार एक्सईएन के खिलाफ विभागीय जांच होगी तो तीन को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके अलावा सात इंजीनियरों का तबादला किया गया है।
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यशैली में सुधार न होने पर बर्खास्तगी का भी ऐक्शन लिया जाएगा।



