अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल के असंध गांव में स्कूल के बाहर छात्राओं को कार में खींचने का प्रयास हुआ। शोर मचाने पर आरोपी भागा। सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश जारी है। बच्चियों और परिवार में डर का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी

NBT न्यूज,करनाल

जिले में असंध के गांव में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर दो छात्राओं को कार में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 23 मार्च को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई, जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं बाहर निकली थी। अचानक एक कार आकर रुकी और एक बच्ची को खींचने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी फरार हो गया।

महिला थाना असंध में दी शिकायत में मंगलवार को व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी और भतीजी एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। 23 मार्च को छुट्टी के बाद जैसे ही दोनों स्कूल से बाहर निकली, तभी एक कार वहां आकर रुकी। कार सवार अज्ञात युवक ने भतीजी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया।

बच्चियों के शोर सुनकर पास के श्मशान घाट से लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि भागते समय आरोपी ने सामने आने वाले लोगों को कार से टक्कर मारने की भी कोशिश की। यह पूरी घटना गांव के सरपंच द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

घटना के बाद बच्चियां और परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। पिता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना असंध में में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।